Wednesday, February 8, 2012

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचली छात्रा, मौत

सोनभद्र/शाहगंज : शाहगंज कस्बे में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से गिरी छात्रा के ऊपर ट्राली का पहिया चढ़ गया। हादसे में छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शाहगंज कस्बे से लगे मराची गांव निवासी सियाराम की पुत्री प्रीति (12) शनिवार 4 FEB की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर से स्कूल आ रही थी। ट्रैक्टर मराची मार्ग से जैसे ही शाहगंज में मुख्य मार्ग (राब‌र्ट्सगंज-घोरावल) पर टर्न हुआ झटका लगते ही प्रीति नीचे गिर पड़ी और ट्राली का पहिया उसके ऊपर जा चढ़ा। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाकये के बाद कस्बे में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर सियाराम का ही बताया जा रहा है। परिजन शव ट्रैक्टर पर लेकर घर चले गए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। प्रीति सोनांचल बौद्ध इंटरमीडिएट ककॉलेज में सातवीं की छात्रा थी।
Source:
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/sonbhadra-8853374.html

No comments:

Post a Comment